लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- लखीमपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर 26 वीं विराट कीर्तनमयी पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। लगभग 11 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा सुबह संकटा देवी स्थित सुभाष पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों सराफा बाजार, श्रीराम चौराहा, मेन रोड, मिश्राना, इमली चौराहा, सेठ घट चौराहा और मेला मैदान से गुजरते हुए गुलरीपुरवा सीतापुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। करीब 25 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे यह यात्रा अपनी रजत जयंती मना रही थी, जिससे आयोजन का महत्व दोगुना हो गया। बुलडोजरों पर विराजमान हनुमान की भव्य झांकियां और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। गुलरीपुरवा बाबा हनुमान मंदिर में रात्रि की महा आरती ने उत्सव की शुरुआत...