बांदा, मार्च 31 -- बांदा। संवाददाता पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में 26 वर्ष पहले आंदोलन के दौरान प्राचार्य का स्कूटर जलाने के मामले में छात्र संघ पदाधिकारियों सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। मंगलवार को न्यायालय ने सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। इन आरोपियों में से दो की मौत हो चुकी है।वर्ष 1999 में पंडित जेएन महाविद्यालय में कुछ मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने आंदोलन किया था। इसके बाद तत्कालीन प्राचार्य ने कोतवाली में तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष स्व. धर्मेंद्र सिंह पुन्नू सहित पूर्व अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह कछवाह, पूर्व महामंत्री अमित सेठ भोलू, पूर्व उपाध्यक्ष शिशिर सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष स्व. मनोज वर्मा, ओंकार निषाद, सभाजीत यादव, जयप्रकाश तिवारी आदि छात्रों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। आरोप ...