हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग हिंदुस्तान प्रतिनिधि हजारीबाग नगर निगम चुनाव में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम देते हुए 26 वर्षीय कैलाश कुमार राणा ने वार्ड पार्षद पद पर शानदार जीत दर्ज की है। 521 मतों से जीत कर इन्होंने खुद को प्रमाणित कर दिया। कम उम्र में मिली इस बड़ी जिम्मेदारी ने न सिर्फ उनके समर्थकों में उत्साह भर दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा भी पैदा की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही वार्ड क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और युवा पार्षद के समर्थन में नारे लगाए। लोगों का कहना है कि कैलाश कुमार राणा ने चुनाव के दौरान शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता, सड़क, नाली और पेयजल जैसे बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जिसका सीधा असर मतदाताओं के समर्थन में द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.