मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक स्थित किराये के एक मकान में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने रविवार की रात उस मकान से 26 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान प्रियांशु कुमार के रूप में हुई। उसका दूसरा साथी दिनेश कुमार साह रात के अंधेरे का फायदा भाग निकला। इधर, थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि दामुचक में संतोष कुमार के मकान में कुछ लोग शराब रखकर अवैध रूप से बेच रहे हैं। उसी आधार पर घर की घेराबंदी करते हुए पुलिस ने छापेमारी की। यह भी पढ़ें- 26 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार इस दौरान पुलिस की गाड़ी देखते ही दो व्यक्ति घर छोड़कर भागने लगे। पुलिस बल ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी वह...