प्रयागराज, अप्रैल 27 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। शुआट्स में एक बार फिर टीचिंग एवं नान टीचिंग स्टॉफ ने 26 माह से बकाए वेतन के लिए विवि प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को दर्जनों की संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के सभी गेटों पर तालाबंदी कर दी और बैंक गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना समाप्त कराने के लिए विवि प्रशासन के कुछ लोग उन पर दबाव बनाने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मारपीट, अभद्रता करने पर उतारू हो गए, जिस संबंध में कर्मचारियों ने नैनी पुलिस को तहरीर भी दी है।बता दें कि पिछले कई महीनों का वेतन नहीं मिलने से शुआट्स के कर्मचारियों ने सड़क से कैंपस तक दर्जनों बार अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन दे दिया जाता और बात टाल दी ज...