जमशेदपुर, मार्च 23 -- झारखंड सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत रामनवमी का अवकाश 26 मार्च को घोषित किया है। हालांकि, मिथिला पंचांग और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह पर्व इस वर्ष 27 मार्च को पड़ रहा है। राज्य भर में जुलूस, पूजा, भजन‑कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम इसी दिन आयोजित होंगे।झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अवकाश की तिथि में संशोधन करने की मांग की है। मिश्रा ने कहा कि 26 मार्च का अवकाश कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए असुविधाजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे झारखंड में 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश होना चाहिए, ताकि सभी धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो सकें और श्रद्धालु बिना बाधा पर्व में भाग ले सकें।मिश्रा ने पत्र में यह भी बताया...