रिषिकेष, मार्च 22 -- लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर के तत्वाधान में आगामी 26 मार्च को मिनी मैराथन व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्यामपुर क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभाओं को शिरकत करने का मौका मिलेगा। रविवार को समिति के सचिव नरेश थपलियाल ने बताया कि स्वच्छता, नशा मुक्त समाज आदि का संदेश देते हुए प्रतीतनगर में गुरूवार 26 मार्च को मिनी मैराथन और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगितां में ग्रामीण क्षेत्र हरिपुरकलां, छिदररवाला, और श्यामपुर के प्रतिभागी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। जो क्षेत्र में जन जागरूकता संदेश भी देंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हनुमान चौक से शुरू होने वाली लगभग 5 किमी मिनी मैराथन दौड़ बीईजी मार्ग से होते हुए रामलीला चौक पर सम्पन होगी। इसके बाद शतरंज प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेता प्रतिभागिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.