बांका, मार्च 24 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। आगामी 26 मार्च को प्रखंड क्षेत्र के बंगालगढ़ में शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शहीद स्मृति दिवस आयोजक समिति, बांका द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में समिति के नंद किशोर दास, कमली बहन एवं मदन मुर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में देश की आजादी एवं सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी शहीदों, भगत सिंह, बिरसा मुंडा, तिलका मांझी तथा सिद्धो-कान्हू के जीवन, संघर्ष और विचारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी अस्मिता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान तीरंदाजी एवं गुलेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय युवाओं की भागीदारी रहेगी। आयोजको...