गोपालगंज, मार्च 23 -- बरौली। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के भट्टी मोड़ के पास से सोमवार की अहले सुबह पुलिस ने एक ट्रक पर लदे 16 दुधारू गाय व 10 बछड़ों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मवेशी लदे ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।बरामद मवेशियों को जिम्मेनामा पर कुछ लोगों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सारण जिले के गड़खा गांव, सीवान जिले के गुठनी गांव तथा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मांझागढ़ के तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...