रिषिकेष, मई 24 -- लच्छीवाला रेंज में 26 मई से 30 जून तक हाथी गणना अभियान चलेगा, जिसके लिए रविवार को वन कर्मियों को भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों ने हाथियों की वैज्ञानिक गणना से जुड़ी फील्ड और तकनीकी जानकारियों को विस्तार से साझा किया। विशेषज्ञों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष गणना पद्धतियों, डंग काउंट मेथड, ट्रांजेक्ट सर्वे, जीपीएस आधारित डेटा संग्रह, आवासीय क्षेत्रों के चिन्हांकन, हाथियों की गतिविधियों के अध्ययन तथा मानव-हाथी संघर्ष क्षेत्रों के विश्लेषण पर प्रशिक्षण दिया। ऋषिकेश उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल रावत ने वनकर्मियों से आह्वान किया कि वे आगामी गणना कार्य को पूरी गंभीरता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ पूरा करें। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मे...