बाराबंकी, अप्रैल 7 -- बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर भले ही स्थितियां अभी साफ न हो लेकिन शासन की ओर से अभी टलता नजर आ रहा है। 26 मई से प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासकों के जिम्मे गांव की सरकार होगी। 25 मई को प्रधानों के डोंगल जमा हो जाएंगे। पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों के वित्तीय अधिकार पहले से ही सीज हैं। शेष बचे समय में 1150 पंचायतों के प्रधान तेजी से कार्य कराने और बजट खर्च करने में जुट गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले ने कहा कि जिले में 1155 ग्राम पंचायतों में 1150 प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई का पूरा होते ही प्रशासक तैनात होंगे। हालांकि इस संबंध में लिखित आदेश नहीं हैं, लेकिन मौखिक तौर पर अधिकारियों को तैयार रहने को कहा गया है। वहीं 1428 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 15 ब्लॉक प्रमुखों का जून, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.