जौनपुर, मई 19 -- जौनपुर, संवाददाता। गांव की सरकार का पांच साल 26 मई को पूरा हो रहा है। गांवों में विकास कार्य की जिम्मेदारी इसके बाद किसे मिलेगी। यह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अधिकारी अभी शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। पंचायत राज विभाग से जुड़े कर्मियों की मानें तो सभी ग्राम पंचायतों को कहा गया है कि अपने यहां का बकाया भुगतान आदि कर लें। ऐसे में सभी पंचायतें अपने यहां का बजट खपाने में लगी हुई हैं। कई ग्राम पंचायतें पहले ही खाता खाली कर चुकी हैं। डीपीआरओ नवीन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को पूरा हो रहा है। यह भी पढ़ें- जिले के गांवों में विकास को मिले एक हजार करोड़ रुपये इसके बाद प्रशासक नियुक्त करने को लेकर अभी शासन स्तर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आया है। जो निर्देश आएगा उसी के अनुसार कार्यवाही ...