सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। जिले में बाल हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए रविवार का दिन उम्मीद लेकर आया। जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय से विभिन्न प्रखंडों से चिन्हित 26 हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को अग्रिम जांच के लिए पटना रवाना किया गया। इन बच्चों को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर चयनित किया गया है, जहां सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी विस्तृत जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पटना में प्रारंभिक जांच के बाद सभी बच्चों को अहमदाबाद भेजा जाएगा, जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सत्य साईं अस्पताल में उनका समुचित इलाज एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा कराई जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम स्वास्थ्य योजना के तहत संचालित की जा रही है, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.