चंदौली, फरवरी 24 -- नियामताबाद। विकास खंड के धपरी गांव में सावन माह में नीव खुदाई में मिले शिव लिंग परिसर में मंदिर निर्माण के लिए 26 फरवरी को भूमिपूजन होगा। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मंदिर निर्माण समिति धपरी के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त जगह पर श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण होना है। इसके लिए भूमिपूजन और निर्माण कार्य की शुरुआत गुरुवार से होगी। भूमि पूजन के लिए सिद्धपीठ हथियाराम मठ गाजीपुर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति होंगे। जबकि अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल और विशिष्ट अतिथि जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख बद्री प्रसाद सिंह होंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...