हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जनपद के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव की घोषणा की गई है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षक भवन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 27 जुलाई 2011 से लागू है, जिसके बाद नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किया गया था। लेकिन उच्चतम न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के निर्णय के बाद पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा में बने रहने और पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है, जो प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। उन्होंने बताया 22 फरवरी को एक्स अभियान चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.