पूर्णिया, जून 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 26 पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। योजना से कमजोर परिवारों को विवाह समारोह के लिए बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधा उपलब्ध कराया जा सकता है। मंडप बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को निजी भवन या महंगे विवाह भवनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जिले में श्रीनगर प्रखंड में सबसे अधिक पांच पंचायतों में कन्या विवाह मंडप का निर्माण होगा। इसके अलावा अमौर, केनगर, कसबा सहित अन्य प्रखंडों की चयनित पंचायतों में भी विवाह मंडप बनाए जाएंगे। प्रत्येक मंडप में विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक आधारभूत संरचना...