गोपालगंज, नवम्बर 26 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले में धान खरीदारी की गति अभी धीमी गति से चल रही है। अब तक जिले के पैक्स और व्यापार मंडल ने महज 109 किसानों से 714.004 मीट्रिक टन धान की खरीदारी कर ली है। जबकि, जिले में सहकारिता विभाग ने 175 समितियों को धान खरीद का आदेश दिया है। वहीं, धान बेचने में जिले के किसानों में कम रुझान भी दिख रहा है। सरकारी रेट पर धान बेचने के लिए अब तक एक हजार 13 किसानों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। कई किसान पंजीकरण कराने में लगे हैं। धान अधिप्राप्ति धीमी होने में फसल की कटनी में देरी होना कारण बताया जा रहा है। वैसे जैसे जैसे धान की कटनी हो रही है क्रय केंद्रों पर किसानों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सरकार ने इस वर्ष प्रति क्विंटल 2369 रुपये का समर्थन मूल्य तय किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.