बिजनौर, जुलाई 11 -- नजीबाबाद। गुरुकुल से लापता छात्र को सहस्त्रधारा देहरादून से 26 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। छात्र को ढूंढने में भाकियू नेताओं ने मदद की और परिजनो को सौंप दिया। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम नसरुल्लापुर उर्फ छोटा पैमार निवासी एक छात्र 26 दिन बाद सहस्त्रधारा देहरादून से सकुशल बरामद किया गया। छात्र को भारतीय किसान यूनियन देव शक्ति के पदाधिकारियों ने पिता के साथ जाकर बरामद किया। बताया कि यौवंश सिंह अहलावत पुत्र यशपाल सिंह निवासी ग्राम नसरुल्लापुर उर्फ छोटा पैमार थाना किरतपुर, जीवन प्रभात गुरुकुल जलालाबाद में पढ़ता था। 13 और 14 जून की रात्रि वह गुरुकुल से अचानक गायब हो गया था। इस संबंध में छात्र के पिता यशपाल सिंह ने थाना नजीबाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नौ जुलाई को यशपाल सिंह को छात्र के सहस्त्रधारा रोड, देहरादून ...