सहरसा, मार्च 1 -- सहरसा। कोसी डीआईजी के निर्देश पर कोसी प्रमंडल के सहरसा सुपौल औ मधेपुरा जिले में हर प्रकार के नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कोसी डीआईजी कुमार आशीष के निर्देश पर सहरसा एसपी हिमांशु के नेतृत्व में सहरसा पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। कोसी डीआईजी ने बताया सूखे और गीले हर प्रकार के नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 26 फरवरी तक मद्यनिषेध मामलों में 59 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...