मैनपुरी, जून 23 -- उत्तर प्रदेश की समृद्ध संगीत विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की जा रही है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी व स्वर साधना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मैनपुरी में नाद प्रवाह भजन एवं सुगम संगीत कार्यशाला का भव्य आयोजन होने जा रहा है। दस दिवसीय यह कार्यशाला 26 जून से 5 जुलाई तक आगरा रोड स्थित लार्ड कृष्णा एजुकेशनल अकादमी में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में संगीत प्रेमियों और कलाकारों को भजन, ग़ज़ल, ठुमरी, कजरी, कव्वाली व सुगम संगीत जैसी उपशास्त्रीय विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरिष्ठ संगीत गुरुओं एवं अकादमी के प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतिभागी स्वर साधना, राग, ताल, बंदिश और मंच प्रस्तुति की बारीकियां सीखेंगे। यह भी पढ़ें- 26 जून से नाद प्रवाह संगीत कार्यशाला में गूंजेंगे सुर कार्...