नई दिल्ली, मई 15 -- मुंबई में बारिश के बाद कई बार जलभराव की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों तक पानी भर जाता है। पेशे से वकील रफीक गोरी ने म्युनिसिपल कमिश्नर को पत्र लिखकर बताया जार रहा है कि छोटी बरसाती नदियों से गाद निकालने के नाम पर किस तरह से अधिकारी और कॉन्ट्रैक्टर मिलकर फ्रॉड कर रहे हैं और जनता के पैसे को खुद पचाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सड़कों और घरों के मलबे को गाद बताकर नदियों और नालों की सफाई का दावा किया जा रहा है लेकिन इसके पीछे बड़ी धोखाधड़ी छिपी हुई है। उन्होंने कहा कि गोरेगांव, लोखंडवाला और अंधेरी वेस्ट से डंपर चलते हैं और वे मलबा लाकर गिरा देते हैं। बाद में बताया जाता है कि यह नदी और नालों की गाद है। मिड डे की रिपोर्ट ...