शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- जिले के सभी परिषदीय स्कूलों को चमकाने के लिए आदेश जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को दिशा निर्देश दिए हैं। नए साल के शुरूआत होते ही स्कूलों को 26 जनवरी से पहले पूरी तरह से चकाचक कर दिए जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि के पहले स्कूलों की साफ-सफाई व मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर किया जाए। परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शैक्षिक वातावरण तैयार किया जाए। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ व सुरक्षित बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं महानिदेशक ने बीएसए से स्पष्ट कहा कि जिन स्कूलों में रंगाई पुताई का कार्य नहीं हुआ है, वहीं 15 जनवरी तक पूर्ण करा लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.