बरेली, जनवरी 13 -- बरेली। बीएसए डॉ. विनीता ने जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में रंगाई-पुताई व मूलभूत अवस्थापना सुविधाएं शत-प्रतिशत 26 जनवरी से पहले कराने के निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी कार्यालय पत्र के माध्यम से क्षतिग्रस्त एवं अक्रियाशील शौचालयों को क्रियाशील करने, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने और समस्त प्रगति को प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद पुनः सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्य को शीर्ष वरीयता देते हुए जियो-टैग फोटोग्राफ सहित प्रगति विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.