बरेली, दिसम्बर 19 -- बरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित मेरा गांव मेरी धरोहर विषयक एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें भाग लेकर लौटे पंचायती राज के मास्टर ट्रेनर अमित कुमार सिंह तोमर ने बतायाकि प्रशिक्षण में देश के लगभग सभी राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश से सात मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं, जो जनपद और ब्लॉक स्तर पर पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण देंगे। अभियान के तहत गांवों की ऐतिहासिक पहचान, लोक कला, परंपराएं, हस्तशिल्प और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों का डिजिटल दस्तावेजीकरण किया जाएगा। बताया कि 25 जनवरी तक डाटा फीडिंग के बाद 26 जनवरी को संपूर्ण भारत में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...