मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी, हिन्दुस्तान संवाद। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को ऑटोमोबाइल कंपनी अशोक लेलैंड द्वारा संस्थान के इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों का ऑनलाइन तकनीकी साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया में छात्रों की तकनीकी दक्षता, संप्रेषण क्षमता व औद्योगिक समझ का परीक्षण किया गया। जिसमें संस्थान के 19 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व 7 मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों का चयन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को उद्योगों की मांग के अनुरूप स्वयं को तैयार करने व नई तकनीकों के प्रति निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- 26 छात्रों का अशोक ...