बागेश्वर, जनवरी 6 -- जिला ताइक्वांडो एवं पारा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। अल्मोड़ा की टीम ने 26 गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बागेश्वर की टीम 18 गोल्ड के साथ द्वितीय तथा देहरादून की टीम 11 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, विवेक तिवारी और हेमा बुदियाल ने खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित। दो दिन में कुल 110 मैचों का आयोजन हुआ। इसमें आस्था, यशिका, शिया, प्रशस्ति टम्टा, अर्चना, तनीषा ने गोल्ड जीता। सब जूनियर बॉयज में लक्ष्य बिष्ट, कार्तिक, ललित गड़िया, शौर्य मनराल, निश्चल वर्मा, प्रतीक बिष्ट, वेदांश, दिव्यांशु, प्रणनील, अंशिका बिष्ट, माही आदि ने गोल्ड जीता। ताइक्वांडो एसोसिएशन के समन्वयक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.