मेरठ, अप्रैल 24 -- शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 26 अप्रैल को शतरंज एवं खो-खो की ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 8 बजे समारोह के साथ होगा। शतरंज कोच नीरज सोम और खो-खो कोच संजय सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शतरंज में खिलाड़ियों की बौद्धिक क्षमता व रणनीतिक कौशल देखने को मिलेगा, जबकि खो-खो में फुर्ती, टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- दीनदयाल, मंटोरा, दून इंटरनेशनल व विन्यास पहुंचे सेमीफाइनल में प्रतियोगिता क...