उरई, अप्रैल 25 -- जालौन।संवाददाता छठी माता मंदिर के पास स्थित हनुमंत साधना धाम पर 23वां वार्षिक सवामनी हवनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26 अप्रैल को हो रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन 26 अप्रैल दिन रविवार को अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। 27 अप्रैल दिन सोमवार को हवन व पूजन के बाद प्रसाद वितरण होगा। यह जानकारी मंदिर के पुजारी रमेशचंद्र महाराज ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...