लखनऊ, जुलाई 23 -- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ 26 जुलाई को किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से करेंगे। ऐसे में सभी जिलों में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाने और कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए जाएंगे।प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल की ओर से सभी जिलों में उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। जिससे जिलों में बेहतर ढंग से कार्यक्रम आयोजित किया जा सके। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आगरा में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पांच लाख रुपये और इसके अलावा अन्य सभी जिलों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि भी दी गई है। यह भी पढ़ें- अब यूपी के इन लोगों को सीएम योगी देने जा रहे कैशलेस इलाज की सौगात, 26 को होगी शुरुआत सभी जिलों में नोड...