प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। प्रयागराज सेवा समिति व धकाधक संस्थान की ओर से होली पर्व के दौरान आयोजनों को लेकर रणनीति बनाई जाने लगी है। इस बार हास्य कवि सम्मेलन और मुगदर बारात जैसे कार्यक्रम को 26 फरवरी को कराने का निर्णय लिया गया है। समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय ने सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने वाले कवियों के चयन की जिम्मेदारी डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी को सौंपी है। दो-तीन दिनों में कवियों के नामों की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि चार व पांच मार्च को दमकल युद्ध, कपड़ा फाड़ होली का आयोजन पूरी भव्यता के साथ कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.