रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली। जिले से गुजरने वाली तीन ट्रेनें 26 फरवरी को प्रभावित रहेंगी। ये ट्रेनें कई घंटे विलंब से आएंगी। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल और जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से, जबकि दानापुर से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस पौन घंटे देर से आएगी। ये ट्रेनें देर से ही चलाई जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वाराणसी जंक्शन से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मध्य ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 26 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...