प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- भीषण ठंड को देखते हुए बीएसए अनिल कुमार ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए 26 दिसंबर को छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि बीएसए ने साफ किया है कि 26 को शिक्षक एवं अन्य स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहकर प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। चूंकि 25 दिसंबर को क्रिसमस और 27 को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी है। 28 को रविवार पड़ रहा है। इसलिए अब आठवीं तक के स्कूल 29 दिसंबर को खुलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...