फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 8 -- फर्रुखाबाद। श्री राम विविध कला केंद्र की बैठक में 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी बांटी गईं।रविवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक विजय दुबे मटरलाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा निकाले जाने को लेकर कमेटी बनाई गई, जिसका अध्यक्ष संदीप दीक्षित, उपाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री को बनाया गया। इसके अलावा सोनी शुक्ला, विमलेश मिश्र, आदित्य दीक्षित, सौरभ मिश्र व दीपक मिश्र भी यात्रा की जिम्मेदारी निभाएंगे। सभी ने एक स्वर से कहा कि यात्रा भव्यता के साथ निकाली जाएगी। चौक से श्रीराम शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। नगर पालिका प्रशासन व बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.