किशनगंज, अप्रैल 24 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार के राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हुसैन आगामी 26 अप्रैल को किशनगंज आ रहे हैं। किशनगंज पहुंचने के बाद राज्यपाल समाहरणालय में सीमा सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद शाम में बीएसएफ के साथ बैठक निर्धारित है। रात्रि विश्राम के बाद अगली सुबह राज्यपाल अररिया के लिए रवाना हो जायेंगे। राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...