मैनपुरी, जुलाई 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई के प्रस्तावित मैनपुरी दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम के निर्देश पर कृषि उत्पादन मंडी आगरा रोड को 24 जुलाई से 26 जुलाई तक अधिग्रहित कर वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके चलते मंडी में तीन दिनों तक सभी प्रकार का कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। मंडी सचिव मनोज कुमार ने व्यापारियों, आढ़तियों और किसानों से अपील की है कि वे 23 जुलाई की रात 10 बजे तक मंडी परिसर पूरी तरह खाली कर दें, ताकि प्रशासन पार्किंग और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर सके। 24 जुलाई से 26 जुलाई तक मंडी में उत्पादन बिक्री के लिए न लाएं। मंडी पूरी तरह से बिक्री के लिए बंद रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जुलाई को आगरा बाईपास रोड स्थित राजकीय पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयो...