रामपुर, मार्च 23 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने बताया कि सम्राट अशोक जयंती के पावन अवसर व होली एवं ईद मिलन समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम 26 मार्च को ग्राम गजरौला मंगल धाम बिलासपुर में होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक संजय कपूर के कैंप कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण उत्साह एवं एकजुटता के साथ अपनी सहमति व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...