नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर आंदोलन को सफल कराने के मुख्य किरदार माने जाने वाले सोनम वांगचुक की ओर से की गई मदद की अपील पर 'कॉकरोचों' की ओर से सीधा जवाब नहीं आया है। 26 दिन तक अनशन करने वाले वांगचुक ने 5 दिन का साथ मांगा है, जिस पर सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके या उनकी टीम ने 'आधा-अधूरा' जवाब ही दिया है। दरअसल, लद्दाख के समर्थन की बात तो कही गई है लेकिन जवाब उन शब्दों में साफ नहीं दिया गया है जिसमें खुद सोनम वांगचुक की ओर से मांग की गई है। सोनम वांगचुक लोकतांत्रिक ठांचे की बहाली, विधानसभा के गठन तक एलजी प्रशासन को बड़े फैसलों से रोकने समेत कई मांगों को लेकर लद्दाख में 19 से 24 सितंबर तक एक पदयात्रा करने जा रहे हैं। वांगचुक ने शुक्रवार शाम एक वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड किया, जिसमें व...