कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में 10 दिसंबर बुधवार को आयोजित होने वाली सिपाही चालक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और जैमर अधिष्ठापन के बीच कराई जाएगी। परीक्षा में कुल 9590 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चन्द्र चौधरी ने परीक्षा की निष्पक्षता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। इसके तहत परीक्षा अवधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। शहरी क्षेत्र में ही बनाए गए सभी केंद्र प्रशासन ने सुरक्षा और बेहतर निगरानी के दृष्टिकोण से सभी 26 परीक्षा केंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.