सिमडेगा, फरवरी 26 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के समीप पाबुड़ा होकर उड़ीसा सीमान तक की जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ा संकट बन चुका है। लगभग 26 किमी लंबी यह प्रमुख सड़क पांच पंचायत के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। परंतु वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की दयनीय दशा को लेकर उन्होंने कई बार सांसद, विधायक और संबंधित विभागों के पास गुहार लगाई। लेकिन आज तक किसी ने ठोस पहल नहीं की। सबसे बुरी स्थिति केबेटांग, बमुल्दा और पाबुड़ा के बीच वाले हिस्सों में है। जहां सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कई स्थानों पर सड़क का अस्तित्व ही मिट चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार 26 किमी की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक समय लग जाता है। बरसात में ...