नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 26-April-2 May 2026, साप्ताहिक राशिफल : ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 26 अप्रैल से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में मीन राशि के बुध मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध का मेष राशि में गोचर होगा। बुध के गोचर करते ही सूर्य और बुध की युति बनेगी। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो बेहद ही लाभकारी माना जाता है। इस सप्ताह में केतु सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे, गुरु मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल और शनि मीन राशि में रहेंगे। वहीं, चंद्रमा सिंह राशि में हैं, जो कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे मे...