गोपालगंज, अगस्त 20 -- ( रिपोर्ट : निराला ओझा) पंचदेवरी। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को संबंधित नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर अपने विद्यालय का पूर्ण रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर स्कूलों को करना होगा पंजीकरणरजिस्ट्रेशन की समयसीमा सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ शिवम ने विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। 26 अगस्त तक निर्धारित अवधि में विद्यालय का पंजीकरण नहीं कराने वाले प्रधानाध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय का पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। इसके लिए विद्यालय के यूडायस प्लस कोड और लॉगिन क्रेडेंशियल क...