औरैया, जून 5 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के बैनर तले चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को 26वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए तहसील परिसर में सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमान जी से प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।अधिवक्ताओं का कहना है कि पिछले 26 दिनों से वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इससे अधिवक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि लंबे समय से जारी आंदोलन के बावजूद प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और अधिवक्ता पीछे हटने वाले नही...