गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहीं महिला रिक्रूट्स की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। सेनानायक निहारिका शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रेस नौकायन से पैडलेगंज होते हुए मोहद्दीपुर तक संपन्न हुई। असमतल मार्ग पर रिक्रूट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। सेनानायक ने कहा कि ऐसी दौड़ से शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती भी बढ़ती है। उप-सेनानायक और सहायक सेनानायक भी रिक्रूट्स के साथ शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...