गोरखपुर, जुलाई 17 -- गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 27वीं अंतर वाहिनी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। इसके पहले मुकाबले में 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के रोहित गोस्वामी ने 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के प्रभात सिंह को 2/0 से हराकर जीत हासिल की। वहीं, दूसरा मुकाबला 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के अहमद अली एवं रोहित गोस्वामी तथा 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के प्रभात सिंह एवं धीरेंद्र पांडे के बीच खेला गया। मुकाबले में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर 2/1 से विजेता रहा। निर्णायक मुकाबला एक- एक की बराबरी पर था। अंतिम रिवर्स मैच 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के अहमद अली एवं 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के धीरेंद्र पांडे के बीच खेला गया, जिसमें 26वीं वाहिनी पीएसी के धीरेंद्र पांडे ने खिताबी जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- ट...