रांची, सितम्बर 29 -- खूंटी, संवाददाता। 94वीं वाहिनी सीआरपीएफ की ओर से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अंतर बटालियन/ग्रुप केंद्र फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 मंगलवार को संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में 26वीं बटालियन ने 197वीं बटालियन को हराकर खिताब जीता। प्रतियोगिता में झारखंड सेक्टर के अंतर्गत 11वीं, 26वीं, 60वीं, 134वीं, 172वीं, 174वीं, 193वीं और 197वीं बटालियन के अलावा ग्रुप केंद्र रांची और जमशेदपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने विजेता 26वीं बटालियन और उपविजेता 197वीं बटालियन की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए टीम भावना, आपसी तालमेल और अनुशासन के साथ आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 197वीं बटालियन के सिपा...