बरेली, दिसम्बर 10 -- बरेली। जीआरएम स्कूल की दो दिवसीय वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी 26वीं श्री नमोनारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी 13 एवं 14 दिसंबर को श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, नैनीताल रोड ब्रांच में आयोजित होगी। 13 दिसंबर को प्रदर्शनी का उद्घाटन बरेली जोन के डीआईजी अजय कुमार साहनी द्वारा किया जाएगा। यह प्रदर्शनी पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। 14 दिसंबर को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखंड सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि और यूपी सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। इस वर्ष संस्थागत, व्यक्तिगत और छात्र प्रविष्टियों की संख्या में विशेष वृद्धि का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.