पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पीलीभीत। पीलीभीत में मंडी परिषद में उस वक्त खलबली मच गई कि जब सरकारी तय दामों से अधिक गेहूं का भाव पहुंच गया। गेहूं की खुली बोली में 2585 के सरकारी रेट से अधिक दाम 2600 रुपये प्रति कुंतल के दाम पर गेहूं हाथों हाथ बिका। इस बार खरीद प्रक्रिया के अंतर्गत पहली बार सरकारी रेट 2585 रुपए के भाव में रखा गया है। पर इससे अधिक की बोली पर गेहूं की बिक्री की गई। सार्वजनिक बोली में 2600 रूपये प्रति कुंतल के हिसाब से गेहूं की बोली लगाई गई। आढ़तियों ने मंडी की टीम के सामने गेहूं के लगाए और फसल को खरीद लिया। सरकारी केंद्रों पर जानकारी पहुंचाने के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। जिले में किसानों ने मंडी समिति में पहुंचकर सार्वजनिक रूप से लग रही बोली में प्रतिभाग किया। इस दौरान तमाम खरीदारों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। शनिवार को अ...