सीतामढ़ी, जून 27 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं आमजन भी चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इस बार जिले में पंचायतों की संख्या कम होने और आरक्षण रोस्टर में बदलाव की संभावना के कारण चुनावी समीकरण भी बदलते दिख रहे हैं। प्रशासन अब राज्य चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद चुनाव संबंधी तैयारियां गति पकड़ेंगी।

पंचायतों की संख्या 273 से घटकर रह गईं 258 पंचायतें : इस बार जिले की 258 पंचायतों में पंचायत चुनाव कराया जाएगा। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में जिले की 273 पंचायतों में मतदान हुआ था। नगर निगम और नगर परिषद के गठन के बाद कई पंचायतों के क्षेत्र शहरी निकायों में शामिल हो गए। जिसके कारण...