बरेली, मार्च 23 -- भमोरा। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने 258 ग्राम अफीम के साथ एक पिकअप चालक को पकड़कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि उप निरीक्षक शैलेन्द्र तोमर, सिपाही उन्नत पंवार, चंद्रपाल के साथ रविवार शाम बरेली - बदायूं सीमा पर बल्लिया से दातागंज जाने वाली सड़क पर वाहन चैकिंग कर थे, तभी एक पिकअप बदायूं की ओर से आई जिसका चालक पुलिस को सामने देख अपना वाहन पीछे की ओर मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया, उसने अपना नाम दिनेश निवासी डहरपुर थाना दातागंज बताया। तलाशी में उसके पास गाड़ी में 258 ग्राम अफीम बरामद की है। उसने बताया कि वह समरेर थाना दातागंज के सूरज पाल सिंह की पिकअप चलाता है। उप निरीक्षक शैलेन्द्र तोमर ने दिनेश से 258 ग्राम अफीम एक पिकअप गाड़ी, एक मोबाइल बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्त...