नई दिल्ली, फरवरी 26 -- साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपनी नई Samsung Galaxy S26 Series को लॉन्च करते ही ग्राहकों के लिए एक बड़ा लॉन्च ऑफर अनाउंस किया है। कंपनी इस बार खास Double Storage Offer दे रही है, जिसके साथ यूजर्स बिना बड़ी कीमत चुकाए ज्यादा स्टोरेज वाला स्मार्टफोन वेरियंट खरीद सकते हैं। यह ऑफर खासतौर से उन ग्राहकों के लिए है जो फोन को प्री-बुक करने वाले हैं। सैमसंग का यह ऑफर 'Free Storage Upgrade' के नाम से दिया गया है, यानी अगर ग्राहक 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट प्री-ऑर्डर करते हैं, तो उन्हें उसी कीमत में 512GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। यानी यूजर्स को सीधे दोगुने स्टोरेज का फायदा बेस मॉडल की कीमत पर मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 vs Galaxy S25: नया फोन बढ़िया या पुराना खरीदने में समझदारी? खास बात यह है कि यह ऑफर Galaxy S...